बछवाड़ा प्रखंड में उजालो का पर्व दीपावली बड़े ही उत्साह से मनाया गया

DNB Bharat Desk

बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न हिस्सों में रविवार की रात्रि को उत्साह के साथ उजालो का पर्व दीपावली मनाई गई और लोगों ने घरों और मंदिरों में रिद्धि-सिद्धि, विघ्नहर्ता भगवान गणेश, मैया लक्ष्मी और प्रभु कुबेर की पूजा अर्चना किया गया। लोगो ने अपने घरों मे सुख शांति के लिए सनई और चीना के पुआल से बना हुक्कापाती जलाकर आराधना किए। बच्चों ने खूब फुलझड़ी और पटाखे छोड़े और खुशी मनाए।

- Sponsored Ads-

क्षेत्र में   सरकारी विद्यालय समेत कई निजी विद्यालय, निजी संस्थान एवं धार्मिक स्थलों और घरों को दिए से जगमगाया गया। नारेपुर जट्टाबाबा ठाकुरवाड़ी प्रांगण में माता काली की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गई।वहीं रानी एक पंचायत के नारेपुर धर्मपुर गांव स्थित सिद्ध पीठ मां लक्ष्मी धाम में श्रद्धा-सुमन और विधि विधान के साथ मां लक्ष्मी, भगवान विष्णु, मैया काली, मैया सरस्वती और ब्रह्म भगवान की पूजा अर्चना हुई और कीर्तन भजन का आयोजन किया गया। जहां दादूपुर पंचायत के गायक नंदलाल ठाकुर, मनोज यादव, श्री राम पासवान, राधे यादव और मंदिर के पुजारी बैजनाथ मिश्र ने एक से एक भजनों को प्रस्तुत किया।

बछवाड़ा प्रखंड में उजालो का पर्व दीपावली बड़े ही उत्साह से मनाया गया 2जिनके साथ नाल वादक राम प्रवेश यादव, श्याम लाल यादव एवं झाल मृदंग पर रीतलाल यादव, रंजीत यादव और हरेराम यादव ने धुनो में साथ दिया और भक्तों को खूब झुमाया। वर्ष 1995 में स्थापित सिद्ध पीठ मां लक्ष्मी धाम की महिमा अपरंपार है और यहां सच्चे मन से मांगी गई मुरादे पूरी होती है। फिलहाल मंदिर में पूजा अर्चना मंदिर के पुजारी बैजनाथ मिश्र करते हैं और वह बताते हैं कि करपात्री अग्निहोत्री स्वामी चिदात्मन जी महाराज द्वारा नारायण और धर्म की नगरी नारेपुर धर्मपुर गांव में इस मंदिर की स्थापना की गई और यहां प्रत्येक वर्ष स्थानीय लोगों द्वारा धूमधाम से पूजा की जाती हैं।

बछवाड़ा प्रखंड में उजालो का पर्व दीपावली बड़े ही उत्साह से मनाया गया 3इस पूजन को सफल बनाने में सुमन कुमार, रिषभ कुमार, विशाल कुमार, पंकज झा, विवेकानंद झा, प्रदुमन झा, शिवम पांडे, मनीष कुमार, विकास कुमार, शुभम कुमार, हर्ष कुमार, राहुल ठाकुर, अभिषेक पटेल, गुलशन कुमार, गोलू कुमार, राहुल, छोटू सहित ग्रामीणों की अहम भूमिका रही।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article