भगवानपुर में अज्ञात वाहन की ठोकर से एक युवक गंभीर रुप से घायल, बेगूसराय रेफर

DNB Bharat Desk

भगवानपुर थाना क्षेत्र के बनवारीपुर पंचायत स्थित गेहूंनी शांति चौक के समीप समसा–पिपरा मध्य पथ पर शुक्रवार की अपराह्न करीब पांच बजे हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान तेयाय ओपी क्षेत्र के लखनपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या एक अतरुआ गांव निवासी अरुण राय के पुत्र जितेंद्र कुमार राय के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

बताया जाता है कि अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक सड़क पर अचेत अवस्था में गिर पड़ा। घटना के बाद कुछ देर तक वह वहीं पड़ा रहा। बाद में राहगीरों ने उसे उठाकर पास के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया।

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट

Share This Article