डीएनबी भारत डेस्क
बरौनी थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर परिषद बीहट वार्ड नंबर-06 हाजीपुर दक्षिणवाड़ी टोला निवासी स्व खाखो सिंह के उम्र करीब 70 वर्षीय पुत्र अवकाश प्राप्त टेलीफोन मिस्त्री देवधर सिंह के अल सुबह तकरीबन तीन बजे हुए मौत के मामले को लेकर स्थानीय थाना पुलिस के साथ साथ एफ एस एल टीम एवं सदर टू डीएसपी बेगूसराय कुमारी दुर्गा शक्ति ने भी घटनास्थल पहूंच मामले का जांच किया।

साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया। जहां मेडिकल टीम गठित कर मृतक देवधर सिंह के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव स्वजनों को सौंप दिया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार बीते दिन 8 नवम्बर को दिन में एक बार दो बजे के करीब दोनों पक्षों में झरप हुई थी। जिसके बाद तकरीबन 6 बजे के करीब पुनः झरप के दौरान मारपीट शुरू हो गई। जिसमें देवधर सिंह के पुत्र रंजीत सिंह उर्फ गरीब एवं नितीश कुमार तथा राज कुमार के पुत्र मुन्ना कुमार गम्भीर रुप से जख्मी हो गया। जिसे ईलाज हेतु स्थानीय सरकारी अस्पताल बरौनी लाया जहां से बेहतर इलाज कराने हेतु सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया।
जहां से बेहतर ईलाज कराने के लिए स्वजन ने बरौनी शहर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सुचना पाते ही थानाध्यक्ष बरौनी विकास कुमार रंजन, पुलिस अवर निरीक्षक आलोक कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक पंकज कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले को गम्भीरता से लिया।तथा स्थानीय समाजसेवी एवं जनप्रतिनिधि के सहयोग से मामले को शांत कराया। वहीं इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष बरौनी विकास कुमार रंजन ने बताया की मामले में थाना कांड संख्या- 171/26 दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा की मामले में बिट्टू कुमार सहित अन्य पांच लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है।
दुसरे पक्षों से आवेदन प्राप्त होने पर कारवाई किया जाएगा। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच किया जा रहा है।मौके पर नवल किशोर सिंह, ललित सिंह, अरुण सिंह, सुबोध सिंह, जगदीश सिंह, रामसुन्दर सिंह, परमानंद सिंह, अनिल चौधरी, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि हरिनंदन कुमार, चंदन कुमार, पूर्व मुखिया अजय कुमार पासवान, पूर्व वार्ड सदस्य विकास कुमार , राहुल कुमार सहित अन्य लोगों ने मामले को घटनास्थल पर पहुंच शोक संतप्त परिजनों को ढांढ़स बंधाया।
बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट