समस्तीपुर: एलटी केबल में लोड के कारण अचानक लगी आग, आग लगने से हुआ अफरा-तफरी का माहौल

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर शहर के भोला टॉकीज चौक स्थित लछमी नारायण मंदिर के आस पास सोमवार की रात 9 बजकर 40 मिनट पर एक बिजली के पोल से गुजर रहे एलटी केबल में लोड के कारण अचानक से आग लग गई। इससे अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। सूचना के 2 घंटे बाद पहुंचे मानव बल बिजली सप्लाई को बंद कर पानी डालकर आग पर काबू पाया।

- Sponsored Ads-

बता दें कि गर्मी बढ़ने के साथ ही लोड बढ़ गया है और विद्युत फॉल्ट भी बढ़ते जा रहे हैं। इससे आपूर्ति प्रभावित हो रही है और लोग गर्मी से परेशान हो रहे हैं।आस पास के लोगो की माने तो बिजली कंपनी के ठेकेदार द्वारा विद्युत केबल गुणवत्ताहीन क्वालिटी का लगाया जाता है जिसके कारण बार-बार केबल जलकर टूट जाता है।

समस्तीपुर: एलटी केबल में लोड के कारण अचानक लगी आग, आग लगने से हुआ अफरा-तफरी का माहौल 2जिसकी वजह से आए दिन लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। समय रहते विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कार्य में सुधार नहीं किया गया तो भविष्य में बड़ा नुकसान भी हो सकता है।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article