डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय में बड़ा हादसा हो गया जहां मिनी बस ई रिक्शा को बचाने के चक्कर में डिवाइडर से टकरा गया। इस हादसे में मिनी बस पर सवार एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसमें तीन की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

वही सभी घायलों को उसे जगह से उठाकर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां इलाज चल रहा है। यह पूरा मामला सिंघौल थाना क्षेत्र स्थित एनएच 31 के पास की है। बताया जा रहा है कि मिनी बस बरौनी की ओर से आ रहा था तभी सामने से ई रिक्शा आ गया और ई-रिक्शा को बचाने के चक्कर में मिनी बस के ड्राइवर अपना संतुलन खो दिया और डिवाइडर से मिनी बस टकरा गया।
हादसा इतना जबरदस्त था कि मिनी बस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं मिनी बस पर सवार एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी घायलों को उसे जगह से उठाकर इलाज के लिए बेगूसराय एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां तीन की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। वही इस घटना के बाद घटनास्थल पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया कोई स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना सिंघौल थाना पुलिस को दी मौके पर सिंघौल थाने पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
डीएनबी भारत डेस्क