बेगूसराय में सर्पदंश से महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

 

घटना तेघरा थाना क्षेत्र के फर्दी गांव की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में गर्मी का सितम बढ़ाते ही सांप काटने का सिलसिला लगातार जारी हो गया है।इसी कड़ी में एक बार फिर सोय अवस्था में एक महिला को जहरीले सांप ने काट लिया। वहीं सांप काटने के बाद  महिला की मौत हो गई। इस मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।घटना तेघरा थाना क्षेत्र के फर्दी गांव की है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में सर्पदंश से महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम 2मृत महिला की पहचान फर्दी गांव के रहने वाले प्रमोद पासवान की पत्नी रेणु देवी के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया है कि मृत रेणु देवी खाना पीना खाकर सोने के लिए चली गई थी।सोए अवस्था जहरीले सांप ने उसे डस लिया। उन्होंने बताया कि सांप डसने के बाद चिल्लाना शुरू कर दी चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजनों ने आनन फानन में उसे उसे जगह से उठाकर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया

बेगूसराय में सर्पदंश से महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम 3जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वही इस मौत की सूचना परिजनों के द्वारा तेघड़ा थाना पुलिस को दी  मौके तेघड़ा थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article