मामला बलिया थाना क्षेत्र के बड़ी बलिया गांव का है।
डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। सभी घायलों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल सभी घायलों का इलाज बेगूसराय के सदर अस्पताल में चल रहा है।

दरअसल मामला बलिया थाना क्षेत्र के बड़ी बलिया गांव का है। जहां देर शाम खाना बनाने के दौरान अचानक गैस सिलेंडर में जोरदार ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में एक ही परिवार के पांच लोग बुरी तरह झुलस गए। घायलों में दो बच्चे, एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं। घायलों की पहचान अमर कुमार, नंदनी कुमारी, वंदना कुमारी, मुकेश कुमार और मुकेश की पत्नी खुशबू कुमारी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि सभी लोग घर में गैस चूल्हे पर खाना बना रहे थे, तभी अचानक सिलेंडर फट गया।
ब्लास्ट इतना तेज था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को पहले बलिया अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।
सूचना मिलते ही बलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है और डॉक्टर उनकी हालत पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। पुलिस भी यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर सिलेंडर ब्लास्ट कैसे हुआ।
डीएनबी भारत डेस्क