डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय में करंट लगने से एक छात्र की दर्दनाक मौत हो गई है। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के मधुरापुर वार्ड नंबर 28 की है। मृतक छात्र की पहचान मधुरापुर वार्ड नंबर 28 के रहने वाले विनय कुमार सिंह का पुत्र ऋतिक कुमार के रूप में की गई है।

इस घटना के संबंध में परिजनों बताया है कि ऋतिक कुमार आज वह अपने डेरा पर पशु को चार देने के लिए गया था। तभी वह बिजली के पोल में सट गया। जिससे वह करंट के चपेट में आ गया। और करंट लगने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि काफी ज्यादा बारिश होने के कारण बिजली के पल में करंट पहले से आया हुआ था वह समझ नहीं पाया जब वह डेरा पर अपने पशु के लिए चार दे रहा था तभी अचानक बिजली का पल में सात गया जिससे करंट लगने से उसकी मौत हो गई है।
फिलहाल मौत की खबर लगते ही परिजनों के बीच हड़कंप मच गया। वहीं इस घटना की सूचना परिजनों के द्वारा तेघड़ा थाना पुलिस को दी। मौके पर तेघड़ा थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।मिली जानकारी के अनुसार मृतक ऋतिक कुमार कंपटीशन का तैयारी करता था।
डीएनबी भारत डेस्क