दाह-संस्कार करने पहुंचे तीन युवक की गंगा नदी में डुबने से हुई मौत, गोताखोर ने तीनों युवकों के शव को निकाला बाहर

DNB Bharat Desk

 

पुलिस ने शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के अयोध्या गंगा घाट की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में दाह संस्कार में शामिल होने के लिए आए तीन युवक स्नान करने के दौरान गंगा नदी में डूब गया। जिसमें दो युवक को स्थानीय गोताखोर के द्वारा गंगा नदी के पानी से निकाल कर जान बचाया। जबकि एक युवक की खोजबीन जारी है। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। वही डूबने की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के अयोध्या गंगा घाट की है।

- Sponsored Ads-

दाह-संस्कार करने पहुंचे तीन युवक की गंगा नदी में डुबने से हुई मौत, गोताखोर ने तीनों युवकों के शव को निकाला बाहर 2डूबे युवक की पहचान समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय प्रखंड के पाल गांव के रहने वाले दिनेश कुमार का पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया है कि गांव के ही एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। मौत के बाद गांव के लोग के साथ दाह संस्कार के लिए अभिषेक भी अयोध्या गंगा घाट पर पहुंचे थे। दाह संस्कार होने के बाद अभिषेक अपने तीन दोस्तों के साथ गंगा घाट में स्नान करने के लिए पहुंचे थे।

दाह-संस्कार करने पहुंचे तीन युवक की गंगा नदी में डुबने से हुई मौत, गोताखोर ने तीनों युवकों के शव को निकाला बाहर 3स्नान करने के दौरान तीनों दोस्त गंगा नदी में डूबने लगे। डूबते देखा वहां के स्थानीय गोताखोर के द्वारा दो युवक को किसी तरह गंगा नदी से निकाल कर जान बचाया जबकि अभिषेक कुमार को नहीं बचा सका और गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गया।। फिलहाल स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना तेघरा थाना पुलिस को दी।  मौके पर तेघड़ा थाने के पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article