विश्व हिंदू परिषद् एवं बजरंग दल के द्वारा हनुमान जयंती के मौके पर  निकालेगी श्रीराम रथ शोभायात्रा

DNB Bharat Desk

पश्चिमी मार्केट तेघड़ा में बजरंग दल की एक बैठक नगर अध्यक्ष अमित कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

डीएनबी भारत डेस्क

विश्व हिंदू परिषद् एवं बजरंग दल द्वारा मंगलवार को श्रीहनुमान जन्मोत्सव पर विशाल हिंदू जागृति श्रीराम रथ शोभायात्रा निकलेगी जिसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इसी को लेकर सोमवार को पश्चिमी मार्केट तेघड़ा में बजरंग दल की एक बैठक नगर अध्यक्ष अमित कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

- Sponsored Ads-

बैठक में निर्णय लिया गया कि शोभायात्रा तेघड़ा प्रखण्ड के पिढ़ौली चिमनी ढ़ाला से प्रारंभ होकर पिढ़ौली गांव का भ्रमण करते हुये एनएच-28 के रास्ते नयानगर दुलारपुर में प्रवेश करेगी तथा दुलारपुर, ताजपुर और आधारपुर का भ्रमण करेगी। पुनः एनएच-28 होते हुए कैची मोड़ से तेघड़ा बाजार के रास्ते गौशाला, बरौनी फ्लैग, बरौनी बाजार राजेंद्र रोड होते हुए बरौनी वाटिका चौक पर समापन किया जायेगा।

विश्व हिंदू परिषद् एवं बजरंग दल के द्वारा हनुमान जयंती के मौके पर  निकालेगी श्रीराम रथ शोभायात्रा 2बैठक में श्यामकिशोर कुमार छोटे, विजय कुमार सिंह, गणपति झा, प्रशांत कुमार विक्की, अंकेश कुमार, राजा कुमार, संतोष कुमार सिंह, कुणाल कुमार, अभिनव कुमार अंकु, चंदन कुमार, सरोज कुमार, शशि कुमार, हर्ष कुमार, अंकुश कुमार, रजनीश यादव, विकास झा आदि लोग उपस्थित थे।

बेगूसराय तेघरा संवाददाता शाशिभूषण भारद्वाज

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article