मां शितला की प्राण-प्रतिष्ठा सह अष्टयाम यज्ञ संपन्न, निकाली गई भव्य शोभायात्रा

DNB Bharat Desk

प्रखंड मुख्यालय के वीरपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड नं 11 में अम्बेडकर प्राथमिक विद्यालय के पास अवस्थित मां शितला मंदिर में मां शितला की प्रतिमा को प्राण-प्रतिष्ठा सह अष्टयाम यज्ञ को लेकर सोमवार को 108 कुंवारी कन्याओं ने अमरजीत ठाकुर,संतोष साह,रविन ठाकुर, सुजीत ठाकुर आदि आदि के नेतृत्व में भव्य कलश शोभायात्रा निकाली ।

- Sponsored Ads-

मां शितला की प्राण-प्रतिष्ठा सह अष्टयाम यज्ञ संपन्न, निकाली गई भव्य शोभायात्रा 2जो वीरपुर पुर्वी व पश्चिम पंचायत के भिन्न मार्गों से नगर भ्रमण करते हुए पुण्ह मंदिर परिसर में उक्त कन्याओं ने क्लश को स्थापित की। पंडित गोपल्लव झा शास्त्री के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार और विधि विधान से मां शितला की प्रतिमा को प्राण-प्रतिष्ठा के साथ अखंड सीता राम अष्टयाम यज्ञ को प्रारंभ किया गया।

मां शितला की प्राण-प्रतिष्ठा सह अष्टयाम यज्ञ संपन्न, निकाली गई भव्य शोभायात्रा 3जो मंगलवार को 4 ,30 बजे शाम में संपन्न हो गया।इस अवसर पर मां शितला के प्राण प्रतिष्ठा सह अष्टयाम यज्ञ कर रहे यजमान और ग्रामीणों के द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। मौके पर सेकरों ग्रामीण मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article