खोदावंदपुर में पट खुलते ही दुर्गा मंदिरों में दर्शन को उमड़ी भक्तों की भीड़

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

खोदाबंदपुर, संपूर्ण  थाना क्षेत्र में स्थापित दुर्गा मंदिरों और पूजा पंडालों में स्थापित मां दुर्गे का पाठ खुलते ही देवी के दर्शन करने के लिए भक्तों के भी उमर पड़ी। शुक्रवार अहले सुबह से ही प्रखंड के वैष्णवी लक्ष्मण शक्ति पीठ दुर्गा मंदिर मेघौल, मनोकामना मंदिर दुर्गा मंदिर बाड़ा,दुर्गा मंदिर नारायणपुर,  सागी ,चलकी, मसूराज, पथराहा के मंदिरों में भगवती का दर्शन करने , खोईछा भरने के लिए महिलाओं का हम मंदिरों की ओर चल पड़ा।

- Sponsored Ads-

यूं तो प्रखंड के सभी दुर्गा मंदिरों और पूजा पंडालों में स्थापित प्रतिमाओं का पट शुक्रवार को खुला। जब की बरियारपुर पश्चिम स्थित दुर्गा मंदिर में देवी भगवती मां दुर्गा का पट बुधवार की रात को ही जागरण पूजा के पश्चात खुल गया था। जहां गुरुवार से ही दर्शनार्थियों की भीड़ लगी रही।

खोदावंदपुर में पट खुलते ही दुर्गा मंदिरों में दर्शन को उमड़ी भक्तों की भीड़ 2मेला स्थल पर विधि व्यवस्था को बनाए रखने के लिए स्थानीय पूजा समिति के कार्यकर्ताओंके साथ जिला केंद्र से प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी एवं पुलिस बल मेला परिसर में प्रतिनियुक्ति किए गए हैं। थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में भी पुलिस बल लगातार क्षेत्र भ्रमण करते देखे गए हैं

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

Share This Article