आग लगने से आधा दर्जन घर समेत लाखो रुपये के सामान जलकर नष्ट, एक मवेशी भी झुलसे

DNB Bharat Desk

 

तेघड़ा प्रखण्ड के गौड़ा दो पंचायत की घटना

डीएनबी भारत डेस्क

तेघड़ा प्रखण्ड के गौड़ा दो पंचायत में गुरूवार की देर रात अचानक आग लगने से आधा दर्जन घर एवं उसमें रखा लाखों रूपये का अनाज, बर्तन, कपड़े आदि जलकर नष्ट हो गये। वहीं इस घटना में एक मवेशी बुरी तरह झुलस गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर दमकल की गाड़ी के  पहुँचने पर आग पर काबू पाया गया।

- Sponsored Ads-

आग लगने से आधा दर्जन घर समेत लाखो रुपये के सामान जलकर नष्ट, एक मवेशी भी झुलसे 2ग्रामीणों ने बताया कि दयारानी देवी के घर में अचानक आग की लपटें उठी और देखते ही देखते दयारानी देवी सहित फुलारे देवी, अर्जुन यादव, सुनील यादव,संजय यादव, अनिल यादव, सुधीर यादव आदि के घर में आग पकड़ लिया जिसमें घर एवं उसमें रखा अनाज, बर्तन, कपड़े, गहना, नगदी आदि जलकर नष्ट हो गये।

आग लगने से आधा दर्जन घर समेत लाखो रुपये के सामान जलकर नष्ट, एक मवेशी भी झुलसे 3इस अग्निकांड में घर में सो रहे दो बच्चे को खिड़की तोड़कर बाहर निकाला गया जिससे उनकी जान बच गयी। ग्रामीणों ने बताया कि शॉट सर्किट से आग लगी। राजद नेता कामदेव यादव, पूर्व उप मुखिया गिरीश राय, गोरेबाबा सहित अन्य लोगों के द्वारा तत्काल पीड़ित परिवारों के लिये चूड़ा, गुड़, पानी, इलाज की व्यवस्था की गई।

बेगूसराय तेघरा संवाददाता शशिभूषण भारद्वाज की रिपोर्ट

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article