यात्रियों से भरी ई रिक्शा में ट्रक ने मारी ठोकर, चार यात्री गंभीर रूप से जख्मी, ई रिक्शा में फंसे जख्मी को स्थानीय लोगों ने निकाला बाहर

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

नालंदा जिले में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। सोहसराय थाना क्षेत्र इलाके के रजौली बख्तियारपुर मार्ग पर जगदंबा होटल के पास ई रिक्शा में ट्रक ने ठोकर मार दी। जिससे ई रिक्शा पर सवार आधे दर्जन लोग जख्मी हो गए।

 यात्रियों से भरी ई रिक्शा में ट्रक ने मारी ठोकर, चार यात्री गंभीर रूप से जख्मी, ई रिक्शा में फंसे जख्मी को स्थानीय लोगों ने निकाला बाहर 2जख्मी लोगों में चार महिलाएं को गंभीर चोट जबकि दो लोगों को मामूली चोटे आई है। बताया जाता है कि यात्रियों से भरी ई रिक्शा बिहार शरीफ बाजार समिति से नूरसराय की ओर अपने साइड से जा रही थी। इसी दौरान गलत साइड में घुसकर ट्रक चालक ने ई रिक्शा को ठोकर मार दिया। जिससे ई-रिक्शा का अगला हिस्सा ट्रक में फस गया। स्थानीय लोगों के द्वारा किसी तरह से ई रिक्शा को ट्रक से अलग किया और ई रिक्शा में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।

 यात्रियों से भरी ई रिक्शा में ट्रक ने मारी ठोकर, चार यात्री गंभीर रूप से जख्मी, ई रिक्शा में फंसे जख्मी को स्थानीय लोगों ने निकाला बाहर 3सूचना मिलने पर सोहसराय थाना पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर सभी घायलों को इलाज के लिए मॉडल अस्पताल बिहार शरीफ में भर्ती कराया। वहीं सोहसराय थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है एक महिला की हालत ज्यादा खराब है घटना के बाद तक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया आवेदन मिलने पर अग्रतर कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article