विद्यालय में कार्यरत रसोइया सह सहायकों का क्षमता संवर्द्धन को लेकर आठ दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर में जिला मध्यान्ह भोजन योजना के तत्वावधान में प्रखण्ड संसाधन केंद्र में   प्रशिक्षण सह क्षमता सम्बर्धन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत कुल 206 रसोइया ने भाग लिया। यह कार्यक्रम 20 मार्च से 21मार्च एवं 23 मार्च से 28 मार्च तक चलेग।

- Sponsored Ads-

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए पंचायत स्तर पर रसोइयों के  50-50 का चार बैच बनाया गया है। कार्यक्रम मेंप्रशिक्षक बीआरपी रंजीत कुमार, डाटा इन्ट्री ऑपरेटर रवि कुमार, जिला से प्रशिक्षण प्राप्त रसोइया किरण देवी, रेणु देवी, हसीना खातुन के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।

विद्यालय में कार्यरत रसोइया सह सहायकों का क्षमता संवर्द्धन को लेकर आठ दिवसीय प्रशिक्षण शुरू 2 इस प्रशिक्षण में रसोइया को आने जाने एवं अल्पहार के लिए एक सौ रुपये नगद दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में रसोइयों को अपने एवं अपने विद्यालयों की साफ सफाई, किचन शेड की साफ सफाई, भोजन बनाने की तरीका, के बारे में प्रोजेक्टर के माध्यम से बताया गया।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article