समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खोदावंदपुर परिसर में टीकाकरण को लेकर एएनएम को दिया गया एक दिवसीय प्रशिक्षण

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोदावान्दपुर के सभागार में मंगलवार को टीकाकरण को लेकर ANM को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान ANM को यू-विन एप के माध्यम से टीकाकरण कार्य की जानकारी दिया गया। इस दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दिलीप कुमार ने प्रशिक्षण के दौरान बताया कि सभी गर्भवती महिला एवं 05 वर्ष तक के बच्चों का रजिस्ट्रेशन करना है। रजिस्ट्रेशन के साथ ही टीकाकरण से संबंधित सभी प्रकार का डाटा इस एप में मौजूद हो जाएगा।

रजिस्ट्रेशन कराने के समय मोबाइल नंबर भी जोड़ा जाएगा। जिससे गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का टिका का समय पूरा होने पर विभाग द्वारा लाभार्थी के मोबाइल पर मैसेज आएगा कि कौन सा टीका आप के या आपके बच्चे लिए और आने वाले समयानुसार कब अगला टीका लेना होगा, आपका आने वाला टीका का डेट कौन सा है। किस डेट को कौन सा टीका पड़ने वाला है। प्रसव के दौरान बच्चे के जन्म के समय अस्पताल में दिए गए सभी टीके की जानकारी लाभार्थी के आईडी पर उपलब्ध कराई जाएगी। इसी क्रम में स्वास्थ्य प्रबंधक मनीष कुमार ने बताया कि यू-विन पोर्टल से जच्चा-बच्चा के टीकाकरण का रिकॉर्ड अब ऑनलाइन उपलब्ध रहेगा। इसमें यू-विन पोर्टल के माध्यम से यह रिकॉर्ड रखा जाएगा।

- Sponsored Ads-

समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खोदावंदपुर परिसर में टीकाकरण को लेकर एएनएम को दिया गया एक दिवसीय प्रशिक्षण 2 खास बात है कि यू-विन पोर्टल के तहत लाभार्थियों को लगने वाले टीके की रियल टाइम एंट्री की जाएगी। इस पर गर्भवती या जच्चा-बच्चा का रजिस्ट्रेशन होगा। प्रशिक्षण के दौरान ब्रजेश कुमार ने कहा कि सभी गर्भवती महिलाएं एवं बच्चों के टीकाकरण से संबंधित सभी डेटा सर्वे रजिस्टर के अनुसार यू-विन पोर्टल पर अपलोड करना है। जिसमें गर्भवती महिलाएं एवं बच्चों का नाम, उम्र, एवं टीकाकरण से संबंधित सभी जानकारी शामिल हो। इसके साथ ही अब लाभार्थी दिए गए टीका का डिजिटल प्रमाण पत्र अपने मोबाइल पर प्राप्त कर सकता है. मौके पर बीसीएम. वकील मोची, यूनिसेफ से रंजीत कुमार समेत विभिन्न पंचायत में कार्यरत ANM मौजूद थी।

बेगूसराय खोदावंदपुर संबाददाता नितेश कुमार गौतम की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article