डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय जिले के समुदायिक स्वास्थ्य केंन्द्र बरौनी के सभागार में गुरुवार को मिशन इन्द्र धनुष कार्यक्रम की सफलता को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आशा कार्यकर्ता एवं आशा फेसिलिटेटर को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें बताया गया कि पीडब्लू एवं जन्म से पांच वर्ष तक के लक्षित सभी बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण कराएं।
- Sponsored Ads-

प्रशिक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बरौनी डा संतोष कुमार झा के निर्देशन में प्रखण्ड स्वास्थ्य प्रबंधक बरौनी संजय कुमार एवं बीएमसी युनिसेफ सुधीर कुमार, बीसीएम रानी कुमारी के द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण में प्रखण्ड क्षेत्र के सभी आशा कार्यकर्ता एवं आशा फेसिलिटेटर ने प्रतिभागियों के तौर पर भाग लिया।
बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट
- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-