वीरपुर के पकड़ी गांव में 55 महिला उद्यमियों के लिए 26 दिवसीय ‘मशरूम उत्पादन सह कौशल विकास’ प्रशिक्षण शुरू

DNB Bharat Desk

वीरपुर प्रखंड के पकड़ी गाँव में शुक्रवार को एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडिया अहमदाबाद के द्वारा सूक्ष्म कौशल उद्यमिता विकास कार्यक्रम के तहत 26 दिवसीय मशरूम उत्पादन सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।यह कार्यक्रम 5 दिसम्बर से 30 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा,जिसमे वीरपुर,करीमटोल ,पकड़ी,मुनीचक तथा मुज़फ्फरा की 55  महिला उद्यमियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

- Sponsored Ads-

26 दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षुओं को मशरूम उत्पादन तथा मशरुम से बनने वाले बिभिन्न प्रकार के प्रोड्क्ट के साथ साथ महिलाओं में उद्यमिता विकास को विकसित करने संबंधित प्रशिक्षण को भी प्रशिक्षकों द्वारा दिए जाने कि व्यवस्था संस्था के द्वारा किया गया है।जिसमे विशेष रूप से मशरुम उत्पादन का प्रशिक्षण रामकुमार सिंह,तथा बटन मशरुम तथा ऑयस्टर मशरुम उत्पादन के साथ साथ उससे बनने वाले बिभिन्न प्रोडक्ट्स जैसे मशरुम का आचार,मशरुम का बड़ी तथा मशरुम पाउडर बनाने संबंधित प्रशिक्षण प्रशिक्षिका  ज्योति कुमारी के द्वारा दिया जाएगा। महिलाओं में उद्यमिता विकास को विकसित करने संबंधित प्रशिक्षण संस्था के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर प्रणव कुमार तिवारी के द्वारा दिया जाएगा।

वीरपुर के पकड़ी गांव में 55 महिला उद्यमियों के लिए 26 दिवसीय 'मशरूम उत्पादन सह कौशल विकास' प्रशिक्षण शुरू 2महिला उद्यमियों को जीईटीटी  टेस्ट तथा साक्षात्कार के आधार पर प्रशिक्षण के लिए चयनित किया गया है।26 दिवसीय प्रशिक्षण के समाप्ति के पश्चात सभी लाभार्थियों को प्रमाणपत्र भी दिए जाने कि व्यवस्था संस्था के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर प्रणव कुमार तिवारी ने बताया । तिवारी ने यह भी बताया कि अगले 16 महीनों तक महिला उद्यमियों को उनके उत्पादों के प्रोडक्ट डेवेलपमेंट,बिजनेस डेवेलपमेंट, मार्केट लिंकेज तथा बैंक लिंकेज आदि में सहयोग करेगी।,तथा बिभिन्न प्रकार के स्टॉल तथा मेलों(एग्जीबिशन) के द्वारा बाजार की उपलब्धता सुनिश्चित करेगी।साथ ही यह भी बताया कि अगर महिलाओं के अंदर उद्यमी बनने की ललक है तो बैंक भी हर तरह से महिलाओं को सपोर्ट करने को तैयार है।

वीरपुर के पकड़ी गांव में 55 महिला उद्यमियों के लिए 26 दिवसीय 'मशरूम उत्पादन सह कौशल विकास' प्रशिक्षण शुरू 3कार्यक्रम के दौरान समाज सेविका मीरा शर्मा, प्रशिक्षिका ज्योति कुमारी तथा ए एन एम मीरा कुमारी ने भी महिलाओं का उत्साहवर्धन किया,तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम मे प्रशिक्षु रंजू देवी,किरन देवी,लक्ष्मी देवी,चांदनी कुमारी,रूपा कुमारी,प्रीति कुमारी सहित चयनित सभी महिलाएं मौजूद थीं।कार्यक्रम के अंत मे सभी महिला उद्यमियों ने ई डी आई आई संस्था के प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉ रमन गुजराल को इस प्रकार के प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के पहल के लिए धन्यवाद दिया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article