वीरपुर में भीषण अगलगी में पचास घर समेत लाखो रुपये की संपत्ति की जलकर राख

DNB Bharat Desk

 

सात लाख से अधिक नगद समेत 50 से अधिक घर धु धु कर जलते रहे , देखते रह गए लोग

डीएनबी भारत डेस्क

वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के नौला गांव में शनिवार को दोपहर में अचानक आग लगने से एक,एक कर 50 घर समेत 7 लाख रुपए से अधिक नगद,घर में रखे कपड़े, बर्तन, अनाज समेत 50 लाख रुपए से अधिक की सामग्री धु धु कर जलते रहे। आग की लपटें और भयावह स्थिति को देखते हुए हजारों लोग मुकदर्शक बन कर देखते रह गए। मौके पर मौजूद लोगों में जितनी मुंह उतनी बातें बाली कहावतें हो रही थी।

- Sponsored Ads-

दबी जुबान से लोग यह भी कह रहे थे कि एक बच्ची खाना बना रही थी तेज पछुआ हवा में चिंगारी उठी और देखते ही देखते 50 घर जल कर राख हो गया।इस आगलगी कि घटना में गीता पासवान के 2 घर, कपीलदेव पासवान के 4 घर समेत 50 हजार रुपए नगद, छोटे पासवान के 3 घर समेत 50 हजार नगद रुपए, मौलवी साह के 4

वीरपुर में भीषण अगलगी में पचास घर समेत लाखो रुपये की संपत्ति की जलकर राख 2घर, अशोक पासवान के 2 घर,मो इसामुल के 2 घर, विजय पासवान का 1 घर, बब्लू यादव का 2 घर समेत 1 लाख रुपए नगद, रंजन पासवान का 3 घर समेत 2 लाख 50 हजार रुपए नगद,कारी महतो का 3 घर, दिलीप पासवान का 1 घर, ऋषि पासवान का 2 घर,मो गफूर का 2 घर,मो शलीम का 2 घर समेत अन्य दर्जनों लोगों के घर समेत घर में बेटा, बेटी की शादी के लिए खरीद कर रखे गए कोच, ट्रंक, कीमती कपड़े,व जेवरात सहित अन्य समान भी जल कर राख हो गए हैं।

वीरपुर में भीषण अगलगी में पचास घर समेत लाखो रुपये की संपत्ति की जलकर राख 3मौके पर मौजूद लोगों ने यह भी बताया कि अग्नि शमन की पांच गारीयां आई जो घंटो मशकत के बाद आग पर काबू पाने में कामयाब हो सकी। घटना की खबर सुनते ही वीरपुर सीओ भाई विरेंद्र दल बल के साथ घटना की मुआयना करते हुए कहा पीड़ित परिवार को हर संभव सरकारी मदद किया जाएगा।

वीरपुर में भीषण अगलगी में पचास घर समेत लाखो रुपये की संपत्ति की जलकर राख 4मौके पर भाकपा नेता चंदन सिंह, पूर्व मुखिया सह पैक्स अध्यक्ष अरुण प्रसाद सिंह, जिला पार्षद प्रति निधि रौशन चौरसिया, मुखिया पति निधि प्रीतम कुमार समेत हजारों ग्रामीण मौजूद थे।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article