नालंदा में मनाई गई संत रविदास की जयंती

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

रविवार को बिहारशरीफ नगर निगम परिसर में भारत के महान संत व समाज सुधारक श्री संत रविदास जी की 646 वीं जयन्ती धुमधाम से मनाई गयी। इस अवसर समारोह को संबंधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि संत शिरोमनी रविदास भारत में 15 वीं शताब्दी के एक महान संत, दर्शनशास्त्री, कवि, समाज सुधारक और ईश्वर के अनुयायी थे। ईश्वर के प्रति अपने असीम प्यार और अपने चाहने वाले, अनुयायी, सामुदायिक और सामाजिक लोगों में सुधार के लिये अपने महान कविता लेखनों के जरिये संत रविदास ने विविध प्रकार की आध्यात्मिक और सामाजिक संदेश दिये।

- Sponsored Ads-

उन महान संतों में अग्रणी थी जिन्होंने अपनी रचनाओं के माध्यम से समाज में व्याप्त बुराईयों को दूर करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इन्होंने अपनी अमृतवाणी “मन चंगा तो कठौती में गंगा” से तत्कालीन समाज में व्याप्त चँच-नीच और छुआछुत की परम्परा का घोर विरोध करते हुए का संदेश दिया।

नालंदा से ऋषिकेश 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article