नालंदा में इंटर की परीक्षा की तैयारी की समीक्षा के लिए डीएम एसपी ने की बैठक, दिए गए कई निर्देश

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा 2023 का आयोजन 1 फरवरी से 11 फरवरी तक किया जाएगा। इस परीक्षा के लिए जिला में 41 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बिहारशरीफ में 32 परीक्षा केंद्र, राजगीर में 4 परीक्षा केंद्र तथा हिलसा में 5 परीक्षा केंद्र पर परीक्षा का आयोजन होगा। छात्राओं के लिए 18 परीक्षा केंद्र तथा छात्रों के लिए 23 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। छात्राओं के लिए बिहारशरीफ में 9, राजगीर में 4 तथा हिलसा में 5 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस परीक्षा में 25939 छात्र एवं 21356 छात्रा, कुल 47295 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

- Sponsored Ads-

परीक्षा के स्वच्छ एवं कदाचार मुक्त वातावरण में आयोजन को लेकर जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर एवं पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा द्वारा कर्पूरी भवन टाउन हॉल में सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग की गई। सभी दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को परीक्षा के संचालन के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा निर्गत निदेशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। परीक्षा में किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के साथ प्रवेश पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। परीक्षार्थी के लिए जूता- मोजा पहन कर परीक्षा केंद्र में प्रवेश करना वर्जित रहेगा। सिर्फ चप्पल में ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश कर सकेंगे।

 नालंदा से ऋषिकेश 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article