बेगूसराय में 05वीं कक्षा के छात्र को विद्यालय परिसर में बेरहमी से पीटते हुए सरफिरे अभिभावक का सोसल मीडिया पर विडियो वायरल

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के बरौनी प्रखंड चकिया थानाक्षेत्र अंतर्गत सिमरिया 02 पंचायत के रूपनगर उत्क्रमित मध्य विद्यालय की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

विद्यालय परिसर में एक बच्चे को किसी अभिभावक के द्वारा बेरहमी से पीटा जाने का सोसल मीडिया पर विडियो बड़ा तेजी से वायरल हो रहा। विडियो की जब पड़ताल की गई तो यह विडियो बेगूसराय जिला के बरौनी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सिमरिया 02 पंचायत के रूपनगर उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर का 26 जुलाई बुधवार का बताया जा रहा है। हलांकि विद्यालय प्रबंधन ने घटना की पुष्टि की है और बताया की कल दो छात्रों के आपसी विवाद के उपरांत आज सरफिरे अभिभावक ने एक बच्चे के साथ ऐसी वारदात को अंजाम दिया है। जिसपर कार्यवाई के लिए संबंधित विभाग के पदाधिकारी को आवेदन दिया गया है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में 05वीं कक्षा के छात्र को विद्यालय परिसर में बेरहमी से पीटते हुए सरफिरे अभिभावक का सोसल मीडिया पर विडियो वायरल 2

वायरल विडियो में सरफिरे दबंग एक अभिभावक ने विद्यालय संचालन के समय विद्यालय परिसर में घुसकर एक छात्र को वर्ग कक्षा से निकालकर विद्यालय शिक्षक शिक्षिका के सामने बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। वायरल विडियो में आप में देख और सुन सकते हैं कि बच्चे को पीट रहे अभिभावक का साफ कहना है कि तूने मेरे बच्चे को मारा जिसमें 2000 रूपया खर्च हो गया। जा अपने मां-बाप से 2000 रूपया मांग कर लाओ।

बेगूसराय में 05वीं कक्षा के छात्र को विद्यालय परिसर में बेरहमी से पीटते हुए सरफिरे अभिभावक का सोसल मीडिया पर विडियो वायरल 3

यह कह कर उस सरफिरे अभिभावक ने बच्चे की बेरहमी से पिटाई कर दी गई और उसे स्कूल से भगा दिया। यह मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सिमरिया -2 के रुपनगर की है। लोगों का कहना है कि बरौनी प्रखंड स्थित सिमरिया -2 पंचायत के रूपनगर उत्क्रमित मध्य विद्यालय में 2 बच्चों में कल आपसी झगड़ा हुआ। इसकी को लेकर एक अभिभावक ने मांसिक संतुलन खोकर इस घटना को अंजाम दिया है।

बेगूसराय में 05वीं कक्षा के छात्र को विद्यालय परिसर में बेरहमी से पीटते हुए सरफिरे अभिभावक का सोसल मीडिया पर विडियो वायरल 4

हलांकि घटना की आवाज सुनकर उर्दू शिक्षक अब्दुल कादिर ने बीच बचाव का प्रयास किया है जो विडियो में दिख रहा है। वहीं इस घटना को लेकर विद्यालय प्रचार्य हरेराम एवं विद्यालय प्रबंधन के द्वारा चकिया थाना एवं प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी को अभिभावक के द्वारा विद्यालय परिसर में प्रवेश कर इस प्रकार अनुशासनहीनता का परिचय देते हुए स्कूली बच्चे के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिए जाने को लेकर उक्त अभिभावक के खिलाफ जांच कर कार्रवाई को आवेदन दिया गया है।

बेगूसराय में 05वीं कक्षा के छात्र को विद्यालय परिसर में बेरहमी से पीटते हुए सरफिरे अभिभावक का सोसल मीडिया पर विडियो वायरल 5

वहीं मिली जानकारी के अनुसार मामले को गंभीरता से लेते हुए ग्राम कचहरी स्तर पर भी मामले को सरपंच व अन्य जनप्रतिनिधि ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं जानकारों के मुताबिक जाति विशेष व्यक्ति द्वारा इस विद्यालय के सही रूप से संचालन में बार बार अवरोध पैदा किया जाता है। इसी का नतीजा है कि शखिचन्द्र रजक का पुत्र विकेश कुमार सिमरिया दो पंचायत का स्वच्छता कर्मी के द्वारा बेखौफ विद्यालय संचालन के समय 12 वर्षीय 5 वीं कक्षा के छात्र अंकित कुमार की बेरहमी से पिटाई कर दी।

हलांकि पूरा मामला जांच और कार्यवाई का विषय है एक विद्यालय में इस प्रकार सरफिरे अभिभावक का वर्ग कक्षा से खींचकर 05 क्लास के एक बच्चे को बेरहमी से बुरी तरह पिटना और शिक्षक के बीच बचाव के बीच अपनी दबंगता दिखाते हुए उस बच्चे की स्कूल से भगा देना कानूनी अपराध के साथ सरकरी विद्यालय के शैक्षणिक माहौल को खराब करने के साथ अदम्य दुस्साहस है। देखना यह है कि इस दिशा में आवश्यक कार्यवाई कब तक हो पाती है। ताकि आगे बिहार के किसी भी सरकारी विद्यालय में इस तरह की घटना का दोहरापन न हो सके।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धर्मवीर कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article