वीरपुर थाना पुलिस ने 15 लीटर देसी शराब के साथ 1 को दबोचा

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

पुलिस ने वीरपुर पश्चिम पंचायत स्थित रधुनाथ दास ठाकुरवाड़ी के पास एक युवक को 15 लीटर देसी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि उक्त स्थल पर देसी शराब की खरीद बिक्री हो रही है।

- Sponsored Ads-

सत्यापन के लिए थाने में पदस्थापित पीटीसी गौरीशंकर राय वहां दल बल के साथ पहुंचे तो दो व्यक्ति शराब के गैलन के साथ देखे गए। उसमें से एक को खदेड़ कर गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी पहचान वीरपुर पश्चिम पंचायत के राजेश महतो के पुत्र रॉबिन कुमार के रूप में की गई।

उसके पास से गैलन में 15 लीटर देसी शराब बरामद हुई। जबकि दूसरा भाग निकला। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार युवक के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई हेतु न्यायालय भेज दिया गया है।

बीरपुर, बेगूसराय से गोपल्लव झा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article