खोदावंदपुर थाना अन्तर्गत ज्वेलरी की दुकान का शटर तोड़कर चोरों ने उड़ाए 5 लाख के गहने, पुलिस कर रही है जांच

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर पंचायत अन्तर्गत चलकी चौक के समीप सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक ज्वेलर्स की दुकान के शटर का ताला व लॉक तोड़कर पांच लाख रुपये से अधिक के जेवरात गायब कर दिया। मंगलवार की सुबह जब इस घटना का पता चला तो स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी । ज्वेलर्स दुकान के मालिक व समस्तीपुर जिला के रोसड़ा थानाक्षेत्र के फुलवरिया गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार सोनी द्वारा इस घटना की सूचना खोदावन्दपुर पुलिस को दिया गया।

- Sponsored Ads-

खोदावंदपुर थाना अन्तर्गत ज्वेलरी की दुकान का शटर तोड़कर चोरों ने उड़ाए 5 लाख के गहने, पुलिस कर रही है जांच 2पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को बताया है कि वह अन्य दिनों की भांति बीती देर संध्या लगभग 7 बजे अपनी दुकान बंद कर घर चला गया था। रात्रि लगभग 1:30 बजे में मकान मालिक महेंद्र महतो के द्वारा उन्हें सूचना मिला कि दुकान में चोरी हो गया है। इस सूचना पर जब वह अपनी दुकान पर गया तो देखा कि दुकान का शटर लगा हुआ है। दुकान का शटर उठाने पर उसका ताला व लॉक टूटा हुआ पाया गया तथा तिजोरी का चारों लॉक भी टूटा हुआ था। दुकान से लगभग पांच लाख रुपए मूल्य के आभूषण गायब पाया गया। मिली जानकारी के अनुसार इस दुकान के बगल में स्थित रोशन अलंकार ज्वेलर्स में भी चोरों ने ताला तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया।

खोदावंदपुर थाना अन्तर्गत ज्वेलरी की दुकान का शटर तोड़कर चोरों ने उड़ाए 5 लाख के गहने, पुलिस कर रही है जांच 3लेकिन इस दुकान में चोरों को कुछ सफलता हाथ नहीं लग सकीं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस निरीक्षक निगम कुमार वर्मा ,थाना अध्यक्ष मिथिलेश कुमार, एएसआई अमरजीत कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस द्वारा मामला की जांच पड़ताल की जा रही है।वहीं दूसरी ओर कुछ स्थानीय लोगों ने शोरगुल की आवाज सुनकर घरवालों के जाग जाने पर अज्ञात चोरों द्वारा दो राउंड फायरिंग किए जाने और फायरिंग करते हुए भोजा शाहपुर की ओर भाग जाने की बात बताई है।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article