बछवाड़ा में दुकानदार के गल्ले से दो लाख, संतावन हजार रुपए की चोरी करने वाला चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रानी तीन पंचायत के रानी गांव में मंगलवार की शाम बछवाड़ा थाना की पुलिस ने छापामारी कर रुपए चोरी करने के मामले के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

मामले में थानाध्यक्ष अजित कुमार ने बताया कि विगत दिनों रानी गांव निवासी कपिलदेव साह के दुकान के अलमीरा में से रानी गांव के वार्ड संख्या 5 निवासी हरेकिशुन यादव का पुत्र रोहित कुमार ने दो लाख, संतावन हजार रुपए की चोरी कर फरार हो गया था। जिसकी शिकायत दुकानदार ने बछवाड़ा थाने में थी। पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी के दौरान उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

- Sponsored Ads-

पुलिस ने पकड़े गए आरोपी से पूछताछ के दौरान आरोपी चोरी करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत बेगूसराय भेज दिया।

बेगूसराय बछवाड़ा से सुजीत कुमार की रिपोर्ट 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article