एफसीआई थाना की पुलिस दो युवक को लोडेड देसी कट्टा और चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ के किया गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

शनिवार की देर रात एफसीआई थाना पुलिस ने दो युवकों को लोडेड देसी कट्टा और चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ के गिरफ्तार कर लिया। इस सम्बन्ध में प्रेस वार्ता करते हुए सदर-2 डीएसपी भास्कर रंजन ने बताया कि शनिवार की रात श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला बीहट में वार्ड संख्या -22 जलेलपुर टोला निवासी नरेश सिंह के पुत्र अभिजीत कुमार और वार्ड संख्या -26 इस्माइलपुर टोला निवासी संजय सिंह के पुत्र छोटू उर्फ राजा और मकससपुर टोला निवासी पंकज सिंह के पुत्र अमित कुमार उर्फ सोनू सहित अन्य चार- पांच व्यक्ति के बीच झूला झूलने को लेकर विवाद हुआ था।

एफसीआई थाना की पुलिस दो युवक को लोडेड देसी कट्टा और चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ के किया गिरफ्तार 2इसके बाद मौके पर पुलिस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता द्वारा दोनों पक्षों को समझा बूझाकर विवाद को समाप्त करा दिया गया था। लेकिन मध्य रात्रि में गश्ती के दौरान एफसीआई थाना के सहायक अवर निरीक्षक मनोरंजन कुमार मंडल को यह सूचना मिली कि कुछ अपराधी प्रवृति के लोग द्वारा जलेलपुर टोला कब्रिस्तान के पास लूट और डकैती की योजना बनायी जा रही है। जिसके बाद एफसीआई थाना अध्यक्ष अंजली कुमारी, पीएसआई रोहित कुमार सहित अन्य पुलिस बल के सहयोग से घटना स्थल से भाग रहे दो युवकों को हिरासत में लिया ।

पूछताछ के क्रम में युवक ने अपना नाम छोटू उर्फ राजा और अमित कुमार उर्फ सोनू बताया।तलाशी के क्रम में दोनों के कमर से एक लोडेड देशी कट्टा एवं एक देशी पिस्तौल जिसको अनलोड करने पर .315 एमएम का पांच जिंदा कारतूस तथा पांच 7.65 एमएम का जिंदा कारतूस और एक चोरी का पल्सर मोटरसाइकिल सहित दो मोबाइल बरामद किया गया। वहीं थाना अध्यक्ष अंजली कुमारी ने बताया की पल्सर मोटरसाइकिल संख्या बीआर 33 ए एल 1472 जब्त किया गया है।

- Sponsored Ads-

एफसीआई थाना की पुलिस दो युवक को लोडेड देसी कट्टा और चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ के किया गिरफ्तार 3बांकि पूछताछ के क्रम में घटनास्थल से भागने वालों में वार्ड 23 जलेलपुर निवासी संतोष कुमार के पुत्र अभिनव कुमार, खेमकरणपुर टोला निवासी पिंटू सिंह के पुत्र गोपाल कुमार, मकससपुर टोला निवासी पिंटू सिंह के पुत्र चुन्नी लाल उर्फ प्रशांत, पीर स्थान ब्रह्म स्थान निवासी राधेश्याम सिंह के पुत्र गब्बर उर्फ सोनू,  महेश सिंह के पुत्र मुंशी कुमार उर्फ मंजेश कुमार को भी थाना कांड संख्या- 34/ 24 के तहत नामजद किया गया है। पुलिस मामले की जांच करते हुए सभी सम्भावित लगातार छापेमारी कर रही है।

पुलिस के हत्थे चढ़े दो युवक पर शराब कारोबार में संलिप्तता का बू आ रहा है। पुलिस इस बिन्दु पर भी गहनता से पड़ताल कर रही है। वहीं इस तरह के दुस्साहस करने की चर्चा चहुंओर हो रहा है।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article