समस्तीपुर: जमीनी विवाद को लेकर पड़ोसी ने पिता-बेटे से सहित घर के अन्य सदस्य को लाठी डंडे से हमला कर बुरी तरह से किया घायल, सदर अस्पताल में भर्ती

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर के बिथान थाना क्षेत्र के कुआं वार्ड 1 मोहल्ला में जमीनी विवाद को लेकर पड़ोसी ने पिता-बेटे से सहित घर के अन्य सदस्य को लाठी डंडे से वार कर घायल कर दिया। सभी घायलों को इलाज के लिए पुलिस की 112 नंबर टीम ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। जख्मी गांव के राधा कृष्ण और उनके बेटा विपिन यादव बताया गया है। घटना के संबंध में राधा कृष्ण ने बताया कि उनका अपने ही पड़ोसी के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।

- Sponsored Ads-

देर शाम उनके पड़ोसी  उक्त जमीन पर रातों-रात बाउंडरी वॉल जोड़ने का काम कर रहे थे। जब इन्हें यह जानकारी मिली तो वह मौके पर पहुंचकर इसका विरोध किए। इसी बात को लेकर के सूरज यादव,चंदन यादव,कुंदन यादव,दामोदर यादव,सुरेश यादव आदि ने उन पर डंडे से प्रहार शुरू कर दिया। पिता पर हो रहे डंडे के प्रहार को देख जब उनका बेटा विपिन यादव मौके पर पहुंचा तो लोगों ने उसपर भी लाठी-डंडे से जख्मी कर दिया। बाप बेटे के चिखने चिल्लाने पर जब ग्रामीणों की भीड़ जुटी तो बीच बचाव कर मामला शांत कराया गया।

समस्तीपुर: जमीनी विवाद को लेकर पड़ोसी ने पिता-बेटे से सहित घर के अन्य सदस्य को लाठी डंडे से हमला कर बुरी तरह से किया घायल, सदर अस्पताल में भर्ती 2इसी दौरान ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर 112 नंबर की टीम पहुंची। आरोपी मौके से फरार हो गया। बाद में पुलिस की 112 नंबर टीम ने जख्मी पिता-बेटे को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। बिथान थाना अध्यक्ष जवाहर राम ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर पड़ोसी के बीच मारपीट की घटना सामने आई है। पीड़ित परिवार द्वारा अपने ही पड़ोसी के बारे में बयान दिया गया है। इसमें कई लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article