अग्निशमन विभाग द्वारा चलाया गया गया जागरूकता अभियान

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

वीरपुर थाना में पदस्थापित बिहार अग्नि शमन सेवा विभाग के कर्मीयों के द्वारा मंगलवार को थाना क्षेत्र के भवान्दपुर और पकड़ी में झुगी झोपड़ी में, बहुमंजिली इमारतों में आग लगने से बचाव के संबंध में बिहार अग्नि शमन सेवा के प्रचार-प्रसार रथ पर मौजूद प्रोजेक्टर के माध्यम से विस्तार से जानकारी दिया गया।

- Sponsored Ads-

अग्निशमन विभाग द्वारा चलाया गया गया जागरूकता अभियान 2मौके पर मौजूद अग्नि शमन सेवा के मनीष कुमार ने बताया कि गर्मियों में छोटी सी भूल या असावधानी से लोगों के घरों में आग लग जाया करतीं है। जिससे जान माल, खेत, खलिहानों को नुक्सान हो जाया करती है।इस से बचाव के उपाय और कब खाना बनाना चाहिए कब नहीं बनाना चाहिए। झुगी झोपड़ी के निर्माण के समय उसके निर्माण में कौन कौन सी सामग्रियों को उपयोग में लाया जाना चाहिए।

अग्निशमन विभाग द्वारा चलाया गया गया जागरूकता अभियान 3 गैस सिलेंडर से आग लगने पर किया करना चाहिए आदि के बारे में मौक्ड्रील के माध्यम से खास कर ग्रामीण महिलाओं में जागरूकता लाने के उद्देश्यों से यह कार्य क्रम आयोजित किया गया।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article