मंसूरचक प्रखंड में नशा मुक्ति दिवस पर स्कूल के छात्र छात्राओं ने निकली प्रभात फेरी

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिले के मंसूरचक प्रखंड के विभिन्न विद्यालय में अपर मुख्य सचिव शिक्षा विभाग के आदेश के आलोक में नशा मुक्ति दिवस के मद्देनजर शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय समसा,मध्य विद्यालय कस्टोली,मध्य विद्यालय सोहिलवाड़ा,मध्य विद्यालय नवटोल,उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहनपुर सहित प्रखंड क्षेत्र के अन्य विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक व सहायक शिक्षक के नेतृत्व में मद्यनिषेध से संबंधित नारों के साथ प्रभात फेरी निकाली। मंसूरचक प्रखंड में नशा मुक्ति दिवस पर स्कूल के छात्र छात्राओं ने निकली प्रभात फेरी 2उक्त अवसर पर नशा मुक्ति से संबंधित नारों के माध्यम से छात्र छात्राओं ने लोगों से सभी प्रकार के नशा से प्रहेज करने तथा नशा मुक्ति से होने वाले लाभ के प्रति विद्यालय के पोषक क्षेत्र में जागरूकता फैलाई गई। उक्त अवसर पर मध्य विद्यालय समसा के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार चौधरी, मध्य विद्यालय समसा पूर्वी के अंजनी कुमार, मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक रितु कुमारी  ने संयुक्त रूप से कहा कि नशा इंसान का दुश्मन है इसलिए लोगों को चाहिए कि अपने और अपने परिवार की खुशहाली के मद्देनजर नशा का पुरी तरह त्याग कर दे। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त समाज होने से लोगों के जीवन में खुशहाली आएगी।मंसूरचक प्रखंड में नशा मुक्ति दिवस पर स्कूल के छात्र छात्राओं ने निकली प्रभात फेरी 3 वही दूसरी ओर  मध्य विद्यालय मंसूरचक ने संविधान दिवस के अवसर पर नशा मुक्ति के लिए प्रभात फेरी में बढ़ चढ़ कर  विद्यालय से देवन चौक से पुरानी बाजार, यूको बैंक चौक, निकल कर पुरानी महावीर मंदिर होते हुए विद्यालय आकर प्रभात फेरी समाप्त हो गया।जिसका नेतृत्व प्रधानाध्यापक कुमारी शशिकला, उमेश कुमार, डाक्टर सुरेन्द्र कुमार चौधरी, गणेश शंकर, राकेश कुमार, सुधीर कुमार,गायत्री चौधरी, सावित्री सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय,मंसूरचक प्रखंड से आशीष भूषण की रिपोर्ट 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article