बछवाड़ा के अनुसूचित विद्यालय बेगमसराय के प्रधानाधयापिका को समाजसेवियों ने किया सम्मानित

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के रानी दो पंचायत के प्राथमिक विद्यालय बेगमसराय अनुसूचित विद्यालय में बुधवार को पुर्व प्रमुख कमल पासवान,समाजसेवी विजय शंकर दास व किसान नेता राजीव चौधरी ने विद्यालय पहुंचकर प्रधानाध्यापिका संध्या कुमारी चादर व गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया।

बछवाड़ा के अनुसूचित विद्यालय बेगमसराय के प्रधानाधयापिका को समाजसेवियों ने किया सम्मानित 2बताते चलें कि प्राथमिक विद्यालय बेगमसराय अनुसूचित को चन्द्र गुप्त संस्थान पटना में विगत सोमवार को बिहार स्वच्छ विद्यालय के रूप में राज्य में दुसरा स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया था। एचएम को सम्मानित करने के दौरान पुर्व प्रमुख ने कहा कि बछवाड़ा के रानी दो पंचायत में अवस्थित अनुसूचित विद्यालय जो हमेशा उपेक्षित रहा है जिस विद्यालय तक जाने आने का रास्ता नहीं है,और ना ही खेल का मैदान है, बावजूद एचएम की कड़ी मेहनत के बाद आज सात हजार विद्यालय में पुरे राज्य में दुसरा स्थान प्राप्त किया है ये बछवाड़ा ही नहीं बल्कि पुरे जिले के लिए गौरव की बात है।

- Sponsored Ads-

बछवाड़ा के अनुसूचित विद्यालय बेगमसराय के प्रधानाधयापिका को समाजसेवियों ने किया सम्मानित 3वही समाजसेवी विजय शंकर दास ने कहा कि प्रखंड में एक से बढ़कर एक विद्यालय है। जहा हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध है लेकिन प्राथमिक विद्यालय बेगमसराय अनुसूचित में बिना किसी सुविधा के एचएम के मेहनत व लगन के बदौलत आज राज्य के दुसरे स्थान प्राप्त करने का गौरव प्राप्त किया है।

बछवाड़ा के अनुसूचित विद्यालय बेगमसराय के प्रधानाधयापिका को समाजसेवियों ने किया सम्मानित 4भाजपा नेता राजीव चौधरी ने कहा कि एचएम् और विद्यालय के शिक्षको के अथक प्रयास और अपने कार्य शैली से अपने विद्यालय में एक अलख माहौल स्थापित किया है सभी विद्यालय का दायित्व बनता है कि बच्चो को अच्छी शिक्षा देने के साथ साथ अच्छा व्यवहार और संस्कार दे उनकी क्रिया कलाप को देखकर ही दुसरे बच्चे भी ग्रहण कर सके। इस विद्यालय के कार्य कुशलता को देखते हुए जिसके उपरांत बिहार शिक्षा परियोजना के परियोजना निदेशक बी कार्तिकेय धनजी के द्वारा प्रधानाध्यापिका को स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए प्रमाण पत्र और प्रतिक चिन्ह देकर सम्मानित करने का काम किया।

इस विद्यालय से अन्य विद्यालय के शिक्षकों को सीखने की जरूरत है। उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी समेत जनप्रतिनिधि से मांग करते हुए कहा कि प्राथमिक विद्यालय बेगमसराय अनुसूचित को हर सुविधा मुहैया कराया जाय। मौके पर शिक्षक शिव कुमार पासवान,तौशिफ अहमद अंसारी,मसिहुज्मा,चन्द्र मोहन सहनी रणिता कुमारी,रसोईया सुनीता देवी,फूलो देवी,भोला साव समेत छात्र छत्रा मौजूद थे।

बेगूसराय बछवाड़ा संवाददाता सुजीत कुमार की रिपोर्ट 

Share This Article