स्कूलों में पढ़ने वाली 9 से 14 आयु वर्ग की छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण कराया जाएगा

DNB Bharat Desk

स्कूलों में पढ़ने वाली  9 से 14 आयु वर्ग की छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण कराया जाएगा। इसके लिए स्कूलों में अभियान चलेगा। प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने इस संबंध में पत्र जारी किया है। सभी सरकारी विद्यालयों, निजी विद्यालयों के साथ-साथ मदरसों में भी बालिकाओं का टीकाकरण  कराने को कहा गया है।

- Sponsored Ads-

टीकाकरण के लिए स्कूलों में एक शिक्षक या कर्मी को नोडल बनाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग से समन्वय स्थापित करने से लेकर बच्चों के टीकाकरण तक की जिम्मेवारी इन शिक्षकों की होगी।

  स्वास्थ्य  कार्यकर्ता/टीम को भीड़ प्रबंधन के लिए भी सहयोग करेंगें।टीकाकरण के सफल संचालन के लिए बालिकाओं के माता-पिता को जागरूक कर उत्प्रेरित करने का कार्य भी नोडल शिक्षक करेंगे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article