अग्निशमन सेवा सप्ताह के मौके पर खोदावंदपुर सीएचसी में मॉकड्रिल कर लोगों को किया जागरूक

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर में गत 14 से 20 अप्रैल तक चलने वाले अग्निशमन सेवा सप्ताह के मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोदावंदपुर परिसर में मॉकड्रिल का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न कारणों से आग लगने पर उसे बुझाने के तरीकों की विस्तृत जानकारी दी गयी। यह कार्यक्रम अग्निशमालय मंझौल प्रभारी के नेतृत्व में किया गया, जिसमें मॉकड्रिल के माध्यम से गैस सिलेंडर की आग, बिजली की आग, तेल की आग एवं विभिन्न प्रकार से लगी आग को बुझाने के  बारे में विस्तार से बताया गया।

- Sponsored Ads-

इस कार्यक्रम में टीम प्रभारी विकास मांझी के अलावे हवलदार नीतीश कुमार यादव एवं सिपाही विशाल कुमार, महेश चौरसिया, सौरव कुमार, शैलेश कुमार, गोलू कुमार, संदेश कुमार, मुकेश कुमार समेत अन्य शामिल थे। मौके पर सीएचसी के चिकित्सा पदाधिकारी वर्षा रानी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक सत्यदर्शी कुमार, जीएनएम सुनील कुमार सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article