शिक्षकों ने छात्रों को सड़क व रेल दुर्घटना से बचाव को लेकर किया जागरूक

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के उच्च माध्यमिक विद्यालय महेशपुर, मेहदौली, पालीडीह सहित अन्य स्कूलों में चेतना सत्र के दौरान फोकल शिक्षक ने  रेल और सड़क दुर्घटना से बचाव की जानकारी दी गई।फोकल शिक्षक ने मॉक ड्रिल कर बच्चों को बारीकी से सड़क और रेल दुर्घटना से बचाव की जानकारी दी गई। शिक्षक ने बताया कि सड़क पार करते समय सबसे पहले आमने-सामने की दिशा को देखकर ही सड़क पार करना चाहिए।

- Sponsored Ads-

शिक्षकों ने छात्रों को सड़क व रेल दुर्घटना से बचाव को लेकर किया जागरूक 2दुर्भाग्यवश किसी को सड़क पर दुर्घटना का शिकार होने पर हमें तुरंत उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाना चाहिए ताकि समय रहते घायलों का प्राथमिक इलाज हो सके। साथ ही बड़ी घटना होने पर हमें तुरंत पुलिस को भी घटना की जानकारी देनी चाहिए।उन्होंने कहा कि हमें रेल दुर्घटना से बचाव के लिये सबसे पहले क्रासिंग वाले स्थान पर बाधा होने पर किसी तरह का जोखिम न लेना चाहिए ।

शिक्षकों ने छात्रों को सड़क व रेल दुर्घटना से बचाव को लेकर किया जागरूक 3जब रेलगाड़ी पूरी तरह पार कर जाए उसके बाद ही हमें रेलवे क्रासिंग पार करनी चाहिए।ट्रेन की सवारी करते समय कुछ मूलभूत बातों को ध्यान में रखना चाहिए।ट्रेन जब चल रही हो तो कभी भी गेट पर न आना चाहिए। मौके पर एचएम अवधेश कुमार, प्रमोद कुमार,कीर्ति किरण सहित स्कूली बच्चे व शिक्षक मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article