वीरपुर में अज्ञात वाहन ने 47 वर्षीय व्यस्क को कुचला, इलाज के दौरान हुई मौत

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के वीरपुर-पकठौल पथ पर पंचमुखी हनुमान मंदिर से समीप शुक्रवार की रात अज्ञात वाहन ने एक 47 वर्षीय व्यस्क को कुचल दिया। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। इलाज हेतु बेगूसराय ले जाने के क्रम में उसकी मृत्यु हो गयी। जानकारी के अनुसार, वीरपुर पश्चिम पंचायत के वार्ड संख्या 13 निवासी मो. सुल्तान शुक्रवार की रात्रि करीब 7 बजे मजदूरी कर वापस अपने घर पैदल जा रहा था।

- Sponsored Ads-

वीरपुर में अज्ञात वाहन ने 47 वर्षीय व्यस्क को कुचला, इलाज के दौरान हुई मौत 2इसी दौरान उसे एक अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। ईलाज हेतु बेगूसराय ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल बेगूसराय भेजा। इधर शनिवार की सुबह स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ वीरपुर थाना पर पहुंच गई। जहां थानाध्यक्ष संजीव कुमार,मुखिया त्रिपुरारी कुमार, सरपंच दयानंद झा आदि ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर वापस भेजा।

वीरपुर में अज्ञात वाहन ने 47 वर्षीय व्यस्क को कुचला, इलाज के दौरान हुई मौत 3स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि मृतक को 5 बेटी व 4 बेटा है। मृतक परदेश में रहकर मजदूरी करता था। करीब 15 दिन पूर्व वह वापस घर आया था। फिलहाल वह आसपास के गांव में मजदूरी करता था। पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचते ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article