बेगूसराय में ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक मासुम बच्ची की हुई दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में लगातार तेज रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में एक बार फिर तेज रफ्तार ट्रैक्टर में एक मासूम बच्ची को कुचल दिया। जिससे मासूम बच्ची की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वही मासूम बच्ची की मौत के बाद घटनास्थल पर अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।

बेगूसराय में ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक मासुम बच्ची की हुई दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम 2घटना चकिया थाना क्षेत्र के सिमरिया चनन बिन टोली के पास की है। मृत मासूम बच्ची की पहचान चकिया थाना क्षेत्र के सिमरिया चनन बिन टोली के रहने वाले राम विनय कुमार की पुत्री अनु कुमारी के रूप में की गई है। इस घटना के संबंध में परिजनों बताया है कि मासूम बच्ची अपने घर के सामने खेल रही थी। तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे मासूम बच्ची को कुचल दिया। जिससे मासूम बच्ची की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वही इस घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। वही इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने चकिया थाना पुलिस को दी।

बेगूसराय में ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक मासुम बच्ची की हुई दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम 3मौके पर चकिया थाने की पुलिस पहुंचकर मासूम बच्ची का शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई हैं। फिलहाल इस घटना के बाद चकिया थाने के पुलिस ने ट्रैक्टर को जप्त कर कानूनी प्रक्रिया में जुटी हुई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article