गंभीर रूप से घायल अंकेश कुमार को सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर किया गया
डीएनबी भारत डेस्क

बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर पंचायत के हनुमान मंदिर चौक के समीप राष्ट्रीय उच्च पथ 28 पर दो बाइक के जोरदार टक्कर में दोनों बाइक सवार गिरकर घायल हो गया।
स्थानीय लोगों के द्वारा दोनों घायल को टॉल प्लाजा के एंबुलेंस के सहयोग से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया। जहां चिकित्सक ने दोनों घायल का प्राथमिक उपचार किया जिसमे एक घायल अंकेश कुमार को गंभीर चोट रहने के कारण समुचित उपचार के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया।
घायल की पहचान समस्तीपुर जिला के उजियारपुर थाना क्षेत्र परौरिया गांव निवासी दिनेश दास के 27 वर्षीय पुत्र अंकेश कुमार और गोविन्दपुर 3 पंचायत के भूथरी गांव निवासी रामप्रवेश यादव के 32 वर्षीय पुत्र दिलन यादव के रूप में की गई। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि दोनों बाइक सवार के आमने सामने की जोरदार टक्कर से सड़क पर गिरने से दोनों बाइक सवार घायल हो गया।
अंकेश कुमार दो आदमी से बछवाड़ा से दलसिंहसराय की ओर जा रहा था वही दिलन यादव दलसिंहसराय से बछवाड़ा की ओर जा रहा था। चौक के समीप पहुंचते ही दोनों बाइक सवार आमने टक्कर मार दी एक बाइक सवार घायल होने से बच गया और दोनों चालक सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
बेगूसराय बछवाड़ा संवाददाता मनोज कुमार राहुल की रिपोर्ट