नूरसराय,हिलसा और दीपनगर थाना क्षेत्र में घटी घटना।
डीएनबी भारत डेस्क
नालंदा जिले के नूरसराय हिलसा और दीपनगर थाना क्षेत्र इलाके में करंट की चपेट में आने से एक युवक और एक बच्चे की मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। पहली घटना नूरसराय थाना क्षेत्र इलाके के बालचंद बीघा गांव में घटी, जहां रास्ते में टूटी हुई बिजली की तार की चपेट में आने से 40 वर्षीय अजीत चौहान की मौत हो गई।

वहीं दूसरी घटना हिलसा थाना क्षेत्र इलाके के तीना गांव में घटी जहां लकड़ी तोड़ने के दौरान करंट की चपेट में आने से युवक अंचल कुमार गंभीर रूप से झुलस गया इसका इलाज बिहार शरीफ अस्पताल में चल रहा है। वहीं तीसरी घटना दीपनगर थाना क्षेत्र इलाके के मेघी नगमा गांव में घटी। परिजनों ने बताया कि 12 वर्षीय बालक अन्नी कुमार ट्यूबवेल पर पानी पीने गया था इसी दौरान ट्यूबवेल में करंट की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस तरह से जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र इलाकों में करंट की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से झुलस गया।
फिलहाल पुलिस दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ अस्पताल भेज दिया है। वहीं इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।परिजनों ने घटना के पीछे बिजली विभाग की लचर व्यवस्था को जिम्मेवार बताया है।
डीएनबी भारत डेस्क