बेगूसराय में महिला से छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंगों ने घर में घुसकर कर दी पिटाई, पुलिस कर रही है जांच

DNB Bharat Desk

 

घटना रिफाइनरी सहायक थाना क्षेत्र के केशावे गांव की है.

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में एक महिला के साथ छेड़छाड़ का बिरोध करने पर आरोपियों के द्वारा घर पर चढ़ कर एक ही परिवार के कई लोगों की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है. इस घटना मे घायल सभी लोगों का ईलाज सदर अस्पताल बेगूसराय मे चल रहा है. घटना रिफाइनरी सहायक थाना क्षेत्र के केशावे गांव की है. इस घटना मे आरोपियों ने एक महिला सहित दो पुत्र की बेरहमी से पिटाई की है.

- Sponsored Ads-

घायल की पहचान रिफाइनरी सहायक थाना क्षेत्र के केशावे गावं के रहने वाले विजय दास की पत्नी चन्द्रमा देवी पुत्र धर्मेंद्र दास और एक अन्य भाई के रूप मे हुई है.. इस घटना मे पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जिसके बिरोध मे तक़रीवन दस की संख्या मे आरोपियों द्वारा घर पर चढ़ कर  पिटाई की घटना को अंजाम दिया है. घटना के संबंध में पीड़ित धर्मेंद्र दास ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों के द्वारा घर की एक महिला के साथ छेड़खानी की घटना को अक्सर अंजाम दिया जाता था जिसका लिखित शिकायत उनके द्वारा पुलिस में की गई.

बेगूसराय में महिला से छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंगों ने घर में घुसकर कर दी पिटाई, पुलिस कर रही है जांच 2जिसके बाद पुलिस ने दो लोगों को हिरासत मे लिया.. जिसके बिरोध मे आज गावं के ही आरोपियों के रिस्तेदार और अन्य लोक द्वारा घर पर चढ़कर मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है. इस घटना में उनके भाई उनकी मां और उनकी बेरहमी से पिटाई की गई है. धर्मेंद्र दास ने बताया कि छेड़खानी का यह सिलसिला पिछले 6 7 वर्षों से चला रहा है जिसकी जानकारी उन्हें मार्च में लगी थी जिसके बाद उन लोगों के द्वारा लगातार पुलिस में शिकायत की गई थी

इसी सिलसिले में एक बार फिर से शिकायत करने पर पुलिस के द्वारा दो लोगों को हिरासत में लिया गया जिसके बाद आरोपी के परिजनों के द्वारा घर में घुसकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है. फिलहाल इस मामले में तीनों लोगों का इलाज बेगूसराय से अस्पताल में किया जा रहा है.

 

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article