बहू भोज में शामिल होने पहुंचे बदमाशों ने शराब के नशे में धुर्त होकर ट्रक चालक से छिनतैय कर किया घायल,पुलिस कर रही है जांच

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के वीरपुर किसान भवन स्थित बेगूसराय संजात पथ के किनारे सोमवार को संध्या में पंचायत सचिव नंद कुमार के द्वारा बहु भोज का आयोजन किया गया था। बहूं भोज में परीजनो के द्वारा बुलाए गए असमाजिक तत्वों ने नशे में धुर्त होकर आठ से दस बदमाशों ने बेगूसराय की ओर से वीरपुर स्थित इण्डेन ग्रामीण वितरक ऐजेंसी गैस सिलेंडर लेकर आ रहे ट्रक ड्राइवर को देर रात में बहूं भोज स्थल के पास रोड पर रोक कर ड्राइवर पर जान लेवा हमला करते हुए ड्राइवर के जेब में रखें पांच सौ रुपए को भी छिना झप्टी जैसे घटना को अंजाम दिया है।

- Sponsored Ads-

बहू भोज में शामिल होने पहुंचे बदमाशों ने शराब के नशे में धुर्त होकर ट्रक चालक से छिनतैय कर किया घायल,पुलिस कर रही है जांच 2इस संबंध में जब गैस ऐजेंसी के मालिक पुर्व मुखिया राम प्रवेश सिंह को ड्राइवर ने फोन से सुचना दिया तो घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे मुखिया राम प्रवेश सिंह को भी मौके पर मौजूद बदमाशों ने बता देने से संबंधीत धमकी को दिया।

इस संबंध में थाना अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि घटना को लेकर आवेदन आया है। आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई सुरु कर दिया गया है।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article