जगदीशपुर तियारी पंचायत से निकाला गया कलश यात्रा, अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठान को लेकर श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह

DNB Bharat

501 महिला श्रद्धालुओं ने माथे पर कलश लेकर इलाके का किया भ्रमण।

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा जिला के जगदीशपुर तियारी पंचायत के मकनपुर गांव में छोटकी माता का प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कलश यात्रा निकाला गया। जिसमें 501 को महिला श्रद्धालुओं ने सर पर कलश लेकर मकनपुर गांव से मघड़ा तक का पैदल भ्रमण किया। इस दौरान जय श्री राम के नारों से पूरा इलाका राम मय में हो गया।

- Sponsored Ads-

जगदीशपुर पंचायत के समाजसेवी शेखर मुखिया ने कहा कि समस्त ग्रामीण के सहयोग से 15 जनवरी से 21 जनवरी तक सात दिवसीय भक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।ताकि गांव में सुख शांति समृद्धि बनी रहे और गांव में भक्ति का वातावरण बना रहे।

वहीं अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह भी दिखा श्रद्धालुओं ने कहा कि 500 वर्षों का वनवास हम लोग का समाप्त हुआ इसके बाद आज अयोध्या में श्री रामलला का प्राण प्रतिष्ठा हो रहा है।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article