नालंदा जिले के भासिन बिगहा गांव में भक्तिमय माहौल, महाशिवरात्रि के अवसर पर बनारस के पंडितों ने कराई चारों पहर की पूजा

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा जिले के चंडी प्रखंड के भासिनबिगहा गांव में महाशिवरात्रि का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बनारस से आए पंडितों ने चारों पहर की पूजा कराई। जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

- Sponsored Ads-

हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा गांव गूंज उठा। बनारस से आए पंडितों ने वैदिक मंत्रों के साथ चारों पहर की पूजा कराई। सुबह, दोपहर, शाम और रात को अलग-अलग पूजा विधान संपन्न हुए।

नालंदा जिले के भासिन बिगहा गांव में भक्तिमय माहौल, महाशिवरात्रि के अवसर पर बनारस के पंडितों ने कराई चारों पहर की पूजा 2 गंगा जल, दूध, शहद, दही, बेल पत्र पंचामृत से भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया गया और महारूद्राभिषेक एवं पूजन किया गया।चारों पहर की पूजा में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

नालंदा जिले के भासिन बिगहा गांव में भक्तिमय माहौल, महाशिवरात्रि के अवसर पर बनारस के पंडितों ने कराई चारों पहर की पूजा 3गांव के लोगों ने सामूहिक प्रयास से इस भव्य आयोजन को सफल बनाया।रविवार को श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। इस आयोजन के माध्यम से भक्ति और सामाजिक समरसता का संदेश भी दिया गया।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article