शिक्षक ने 09 साल के बच्चे को 09 बार चाकू से वारकर मौत के घाट उतारा

DNB Bharat

नालंदा जिला के सिलाव थाना क्षेत्र के हैदरगंज कड़ाह की घटना, पूर्व के विवाद का खुन्नस बच्चे की जान लेकर निकाला, ग्रामीणों में आक्रोश।

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा में एक 9 साल के बालक को सरकारी स्कूल के शिक्षक द्वारा चाकू से गोद गोद कर मौत के घाट उतार देने का मामला प्रकाश में आया है। घटना सिलाव थाना क्षेत्र के हैदरगंज कड़ाह की है। मृतक की पहचान मो सराज के 9 वर्षीय पुत्र मो शफीक के रूप में हुई है।

- Sponsored Ads-

परिवार के सदस्यों ने बताया कि मो शफीक घर से बाहर निकला था इसी दौरान कतरीसराय के सरकारी स्कूल के शिक्षक मो फिरोज ने उसके शरीर पर चाकू से 9 जगहों पर वार किया। जिससे मो शफ़ीक़ गंभीर रूप से जख्मी हो गया।परिजनों से जख्मी बच्चे को सिलाव के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। मृत घोषित किए जाने के बाद सिलाव थाना की पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेजा है। मिली जानकारी के अनुसार पूर्व में मोहम्मद सराज और फिरोज के बीच कुछ दिन पूर्व में विवाद हुआ था। उसी भी बात के खुन्नस में एमडी शफीक की हत्या कर दी गई है।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। आक्रोशित लोगों ने भी इच्छा की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस की पहल पर मोब लिंचिंग के शिकार होने से शिक्षक बच गया। वहीं पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी मोहम्मद फिरोज को गिरफ्तार कर लिया गया है और घटना में प्रयुक्त चाकू को बरामद कर लिया गया है।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article