मुख्यमंत्री लाव लश्कर के साथ पहुंचे अपने पैतृक गांव कल्याणबीघा

DNB Bharat

पत्नी के 17वीं पुण्यतिथी पर मुख्यमंत्री ने गांव पहुंचकर कर प्रतिमा पर किया माल्यार्पण।

डीएनबी भारत डेस्क 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लाव लश्कर के साथ रविवार को अपने पैतृक गांव हरनौत प्रखंड के कल्याण विघा पहुंचे। इस दौरान बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार, सांसद कौशलेंद्र कुमार के अलावे विधायक डॉ जितेंद्र कुमार हरिनारायण सिंह के अलावा कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

- Sponsored Ads-

मुख्यमंत्री लाव लश्कर के साथ पहुंचे अपने पैतृक गांव कल्याणबीघा 2

कल्याण बीघा पहुंचते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंदिर में पूजा अर्चना की। उसके बाद स्मृति वाटिका स्थित अपनी पत्नी स्वर्गीय मंजू सिन्हा के 17 वीं पुण्यतिथि के मौके पर आदमकद प्रतिमा पर माल्यर्पण किया।

इस दौरान इस कार्यक्रम में शिरकत करने आए सभी लोगों ने आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस दौरान कल्याण बीघा गांव का निरीक्षण भी किया और ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article