नालंदा पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 201 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

मादक पदार्थों के विरुद्ध नालंदा पुलिस की अग्रिम कार्रवाई में आसूचना के आधार पर भागनविगहा ओपी क्षेत्र में ब्राउन शूगर की बरामदगी की गयी है। पुलिस को सूचना मिली थी कि इस अवैध कारोबार से जुड़े कारोबारी ब्राउन शूगर को लेकर पटना जिला के तरफ से जाइलो कार पर सवार होकर आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस अधीक्षक नालंदा के द्वारा सदर डीएसपी को तत्तक्षण कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जिनके नेतृत्व में भागनविगहा ओपी के सामने में नाका लगाया गया एवं उक्त जायलो कार पर निगरानी एवं सघन वाहन की जाँच प्रारंभ की गयी। इसी बीच एक कार जैसे ही ओपी के सामने पुलिस के पास पहुँची तो वाहन पर सवार अपराधी भागने का हर संभव प्रयास किया।

- Sponsored Ads-

जायलो कार को अंधाधुंध एवं तेजी से भागने के प्रयास के कम में कुछ पुलिसकर्मी जख्मी भी हुये परंतु सूझबुझ से उक्त वाहन को घेराबंदी कर रोका गया एवं वाहन पर ड्राईवर सहित एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लेकर गहराई से तालाशी लेने पर इनलोगों के पास से कुल 201 ब्राउन शूगर (हीरोईन) का पुडिया बरामद हुआ। अभियुक्तों के पास से दो मोबाईल सेट कुल 11000 रूपया एवं जायलो कार को विधिवत् जप्त कर प्राथमिकी दर्ज करते हुये अनुसंधान प्रारंभ किया गया है।

अभियुक्तों से गहनता से पूछताछ की जा रही है तथा इनका अपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है। अबतक के अनुसंधान में यह स्पष्ट हुआ है कि गिरफ्तार अभियुक्त अन्य जिलों से मादक द्रव्यों का अवैध व्यापार करने के सिलसिले में ला रहे थे एवं उसे जिले के विभिन्न स्थानों में खरीद-बिक्री कर अवैध रूपये की कमाई करते हैं जिसे पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया।

नालंदा से ऋषिकेश 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article