बेगूसराय में बदमाशो ने धारदार हथियार से एक युवक को किया गंभीर रुप से घायल, अस्पताल में चल रहा है इलाज

DNB Bharat Desk

 

घटना लोहिया नगर थाना क्षेत्र के लोहिया नगर के पास की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में अपराधियों ने एक युवक को धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल अवस्था में युवक को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में लाया जहां इलाजरात। घटना लोहिया नगर थाना क्षेत्र के लोहिया नगर के पास की है। घायल युवा की पहचान लोहिया नगर थाना क्षेत्र के लोहिया नगर के रहने वाले गणेश साहनी का पुत्र रंजीत साहनी के रूप में की गई है।

घायल युवक रंजीत साहनी ने बताया कि घर से किसी काम के लिए बाजार जा रहे थे तभी रास्ते में बदमाशो ने उसे घेर लिया और जबरन गाली गलौज व मारपीट करने लगा। मारपीट और गाली गलौज का जब विरोध किया गया तो इसी से नाराज होकर बिजली साहनी के द्वारा धारदार हथियार से सिर पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

बेगूसराय में बदमाशो ने धारदार हथियार से एक युवक को किया गंभीर रुप से घायल, अस्पताल में चल रहा है इलाज 2घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए बेगूसराय के सदस्यताल में भर्ती कराया जहां इलाजरात है। उन्होंने बताया कि नशे की हालत में बदमाश थे और धारदार हथियार से सिर पर वार कर घायल कर दिया है। वही संबंध में लोहिया नगर थाना अध्यक्ष अमरदीप प्रताप सिंह ने बताया है कि एक युवक की मारपीट की मामला सामने आया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तहकीकात हुई है।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article