बेगूसराय में बैखौफ अपराधियों ने मकान मालिक को बंधक बनाकर ज्वेलरी दुकान से किया 20 लाख रुपये की जेवरात लुट

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में एक बार फिर बीती रात अपराधियों ने बड़ी घटना को अंजाम देते हुए तीन सोने चांदी की दुकान में लूट की है । अपराधियों ने इस बारदात के दौरान मकान मालिक को भी बंधक बना लिया एवं किराएदार के दुकान में लूटपाट की है। घटना नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के चांदपुरा बाजार की है।

बेगूसराय में बैखौफ अपराधियों ने मकान मालिक को बंधक बनाकर ज्वेलरी दुकान से किया 20 लाख रुपये की जेवरात लुट 2बताया जा रहा है कि बीती रात तकरीबन 12:00 बजे रात्रि के बाद 20 की संख्या में अपराधी पहुंचे एवं ज्वेलर्स की दुकान में लूटपाट मचाई । मकान मालिक शंकर रजक ने कहा है कि जब वह मध्यरात्रि के बाद शौच के लिए बाहर निकले तभी पांच की संख्या में नकाबपोश अपराधियों ने उनके सर पर पिस्तौल लगा दिया एवं जान से मारने की धमकी देने लगा तथा कुछ अपराधी बगल में ज्वेलरी की दुकान का शटर काटने में व्यस्त हो गए ।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में बैखौफ अपराधियों ने मकान मालिक को बंधक बनाकर ज्वेलरी दुकान से किया 20 लाख रुपये की जेवरात लुट 3फिर सटर काटकर अपराधियों ने तीन दुकान मे लूटपाट की और तब तक मकान मालिक को बंधक बनाए रखा। घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गए। तब मकान मालिक के द्वारा दुकानदार एवं पुलिस को उक्त घटना की जानकारी दी गई ।

बेगूसराय में बैखौफ अपराधियों ने मकान मालिक को बंधक बनाकर ज्वेलरी दुकान से किया 20 लाख रुपये की जेवरात लुट 4लोगों का आरोप है कि घटना की जानकारी मिलने के बावजूद भी घंटों तक चांदपुरा थाने की पुलिस मौके पर नहीं पहुंची । बाद में जब लोगों ने सड़क को जाम किया तब मौके पर पहुंचकर पुलिस ने छानबीन शुरू की । उक्त घटना में तकरीबन 20 लाख से अधिक की लूटपाट का अनुमान लगाया जा रहा है ।

बेगूसराय से सुमित कुमार बबलु की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article