नालंदा: तमिलनाडु कमाने गए युवक को पीट पीट किया अधमरा, इलाज के दौरान हुई मौत

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

गोखुलपुर गांव निवासी भूषण पासवान के 26 वर्षीय पुत्र अमित कुमार को 19 फरवरी को तमिलनाडु में बेरहमी से मारपीट किया गया था। जिसे इलाज के लिए पटना के निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान बुधवार की रात 10 बजे मौत हो गई।

नालंदा: तमिलनाडु कमाने गए युवक को पीट पीट किया अधमरा, इलाज के दौरान हुई मौत 2घटना की जानकारी मिलने के बाद गुरुवार की सुवह 10 बजे चंडी थाना की पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। परिवार के लोगों ने बताया अमित कुमार तमिलनाडु में लोहा फैक्ट्री में काम करता था 19 फरवरी को राशन लाने गया। उसी दौरान कुछ लोगों ने बेरहमी से मारपीट कर घायल कर दिया था।

नालंदा: तमिलनाडु कमाने गए युवक को पीट पीट किया अधमरा, इलाज के दौरान हुई मौत 3घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोगो द्वारा जख़्मी को इलाज के लिए पटना के निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।परिजनों ने घटना में शामिल बदमाशों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article