खगड़िया में बच्चो से कुर्सी टूटने के विवाद के मारपीट में एक व्यक्ति की मौत

DNB Bharat Desk

बच्चे से कुर्सी टूटने पर दुकानदार आग बबूला हो गया और बच्चों को गाली गलौज करने लगा।इसी दौरान दोनों तरफ से कहासुनी के बाद रोड़ेबाजी शुरू हो गई।

डीएनबी भारत डेस्क 

खगड़िया जिले के मोरकाही थाना क्षेत्र माड़र गांव में बच्चे के कुर्सी के विवाद के मारपीट में लगभग 50 वर्षीय व्यक्ति की ईलाज के दौरान मौत हो गयी। बताते चले कि दक्षिणी माड़र गांव में स्थानीय एक व्यक्ति के दुकान के बाहर रखे फाइवर की कुर्सी वहां खेल रहे पड़ोसियों के बच्चों के द्वारा खेलने के क्रम में टूट गया।कुर्सी टूटने पर दुकानदार आग बबूला हो गया और बच्चों को गाली गलौज करने लगा।

- Sponsored Ads-

इस दौरान बच्चों के अभिभावकों की भीड़ लग गई और दोनों तरफ से कहासुनी के बाद रोड़ेबाजी शुरू हो गई। जिसमें एक ईंट एक व्यक्ति को लगी तो वे लहुलूहान होकर जमीन पर गिर गया।ग्रामीणों के मदद से उसे ईलाज के लिए अस्पातल ले जाया गया जहाँ इलाज के दौरान उस व्यक्ति की मौत हो गयी ।

खगड़िया संवादाता राजीव कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article