बच्चा चोरी के आरोप में मांसिक रूप से विक्षिप्त महिला की ग्रामीणों ने की जमकर पिटाई

DNB Bharat

नालंदा जिला के अस्थावां थाना क्षेत्र इलाके के उगामा पंचायत की ।

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा जिला के बिंद बाजार में पिछले 23 फरवरी को अज्ञात महिला के द्वारा बच्चा चोरी करने की वारदात के बाद अब जिले में बच्चा चोर का अफवाह काफी तेजी से फैल रहा है। तभी तो बच्चा चोरी के आरोप में बेगुनाहों की भी शामत आ गई है।

- Sponsored Ads-

ताजा मामला अस्थावां थाना क्षेत्र इलाके के उगामा पंचायत की है जहां ग्रामीणों ने बच्चा चोरी के आरोप में एक मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला के साथ हाथ पांव बांधकर मारपीट किया। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार उगामा पंचायत के लखनु बीघा गांव से मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला बच्चे को उठाकर ले जा रही थी तभी ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और बिजली के खंभे में बांधकर पिटाई की।

गनीमत यह रही इस समय रहते स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई अन्यथा मोब लिंचिंग में महिला की जान भी जा सकती थी। वहीं इस घटना को लेकर सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने जिले वासियों से अपील की है कि आप इस तरह के अफवाहों पर ध्यान ना दें अगर किसी पर आपको शक होता है तो आप इसकी सूचना पुलिस को दें अपने हाथों में कानून को नही ले।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article