खोदावंदपुर में भीषण चोरी, पूर्व उप प्रमुख के घर के कमरे का ताला तोड़कर चोरो ने उडाए चार लाख के जेवरात समेत अन्य सामान

DNB Bharat Desk

 

चोरों ने दो कमरों में लगे तालों को तोड़कर घर में रखे गोदरेज का ताला तोड़ दिया,गोदरेज में रखे लगभग 4 लाख रुपये मूल्य के जेवरात व कीमती कपड़े गायब कर दिए।

डीएनबी भारत डेस्क

खोदावंदपुर प्रखंड के पूर्व उप प्रमुख व बरियारपुर पश्चिमी गांव निवासी राम चन्द्र दास के घर में मंगलवार की रात्रि भीषण चोरी की घटना घटी। अज्ञात चोरों ने इनके दो घरों का ताला तोड़कर गोदरेज में रखे सोने व चांदी के जेवरात, नगद रुपए एवं कीमती वस्त्र चुरा लिए।

- Sponsored Ads-

खोदावंदपुर में भीषण चोरी, पूर्व उप प्रमुख के घर के कमरे का ताला तोड़कर चोरो ने उडाए चार लाख के जेवरात समेत अन्य सामान 2घटना की जानकारी खोदावंदपुर पुलिस को देते हुए पीड़ित गृह स्वामी ने बताया है कि मंगलवार की रात्रि वह और उनके परिजन दूसरे कमरे में सोये हुए थे। अज्ञात चोरों ने घर के पिछवाड़े के रास्ते आंगन में प्रवेश किया। चोरों ने दो कमरों में लगे तालों को तोड़कर घर में रखे गोदरेज का ताला तोड़ दिया। गोदरेज में रखे लगभग 4 लाख रुपये मूल्य के जेवरात व कीमती कपड़े गायब कर दिए। चोरों ने लगभग 5 हजार नगद रुपए भी ले लिए।

खोदावंदपुर में भीषण चोरी, पूर्व उप प्रमुख के घर के कमरे का ताला तोड़कर चोरो ने उडाए चार लाख के जेवरात समेत अन्य सामान 3 बुधवार की अहली सुबह नींद खुलने पर उन्हें चोरी की इस घटना का पता चला। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस बल के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार ने स्थिति का जायजा लिया।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नीतेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article